बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि लॉकडाउन के बीच लोगों को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। दैनिक आवश्यकता की हर वस्तु की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। इसके लिए नगरीय क्षेत्र में 31 मोबाइल वाहन संचालित हैं। हर वार्ड में फल, सब्जी एवं किराना की एक-एक दुकान चिन्हित कर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुलवाई जा रही है। यह भी बताया कि जिले में गैस, पानी, दूध की सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है। इस पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। पशुओं का खाद्यान्न भूसा की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जा रही है। दवा की दुकान भी पूरे जनपद में खुली है। इस पर निगरानी के लिए सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार गतिशील है।
लॉकडाउन में रखा जा रहा जरूरी सुविधाओं का पूरा ख्याल : श्रीहरि प्रताप शाही